नमस्कार दोस्तों, स्वागत है आपका इस लेख में। दोस्तों, मार्केट में एक नया स्कैम आया है, WhatsApp Scam जिससे आपका भी बैंक खाता खाली हो सकता है अगर आपने भी ये सावधानी नहीं बरती तो। आज हम आपको इसके बारे में बताएंगे कि आपको इससे कैसे बचना है।
New WhatsApp Scam 2025 क्या है ?
दोस्तों अगर आप भी व्हाट्सएप चलाते हैं तो आपको भी सतर्क होने की ज़रूरत है। दोस्तों मैं ऐसा इसलिए कह रहा हूँ कि मार्केट में एक ऐसा ही धोखा आया है जो स्कैमर्स WhatsApp के माध्यम से करते हैं। आपको स्कैमर व्हाट्सएप के माध्यम से एक फोटो आपके व्हाट्सएप पर भेजेगा। और आप उस फोटो को डाउनलोड करोगे, बस वहीं पर आपके साथ धोखा हो जाएगा।
दरअसल आप जैसे ही व्हाट्सएप पर आई फोटो को डाउनलोड करोगे, आपके फोन में मैलवेयर, वायरस आ जाएगा। और आपका मोबाइल की एक्सेस अब स्कैमर्स के नियंत्रण में चला जाएगा। आपका जो भी विवरण है जैसे बैंक खाता, फोटो, नंबर आदि सब स्कैमर्स के पास चली जाएगी।
WhatsApp स्कैम से बचने का उपाय क्या है ?
इस स्कैम से बचने के लिए हमारे पास कुछ उपाय हैं जो मैं आपको पूरी डिटेल से स्टेप बाई स्टेप बताऊंगा। पहले आपको क्या करना है अनजान नंबर से कोई मैसेज या फोटो आता है उसे डाउनलोड नहीं करना है। और उसे उसी वक्त ब्लॉक कर देना है। किसी अनजान नंबर पर आपको कॉल बैक नहीं करना है। ध्यान रहे कि आप ऐप लॉक लगा सकें। कोशिश करें कि लॉक का पासवर्ड मजबूत हो ताकि कोई आसानी से गेस न कर सके। ये कुछ सावधानी हैं जिन्हें आपको ध्यान रखना है। अब मैं आपको कुछ सेटिंग्स बताता हूं जो आपको व्हाट्सएप के अंदर करनी हैं, जिससे आपका व्हाट्सएप प्रोटेक्शन बढ़ जाएगा।
WhatsApp स्कैम से बचने के लिए - 1st Important Settings
दोस्तों, व्हाट्सएप स्कैम से बचने के लिए हमें अपने व्हाट्सएप की सेटिंग के अंतर्गत कुछ सेटिंग करनी है ताकि हम इससे बच सकें।
1. सबसे पहले हमें क्या करना है अपने व्हाट्सएप को खोलना है। उसके बाद दाएं कोने में ऊपर की तरफ आपको तीन बिंदुओं वाले विकल्प पर क्लिक करना है। उसके बाद आपको Settings वाले विकल्प पर क्लिक करना है। आपके सामने कुछ ऐसा इंटरफेस दिखेगा।
2. उसके बाद आपको सबसे पहले नंबर पर Account का विकल्प दिखाई देगा। आपको बस उस पर क्लिक करना है। क्लिक करने के बाद आपको कुछ ऐसा दिखाई देगा।
3. उसके बाद आपको चौथे नंबर पर एक विकल्प दिखाई देगा 2 Step Verification का, उस पर आपको क्लिक करना है।
4. उस पर क्लिक करने के बाद नीचे एक विकल्प मिलेगा 'Turn On' का, उस पर आपको क्लिक करना है। उसके बाद आपको 6 अंक का पिन बनाने को बोला जाएगा, आपको पिन बना लेना है। उसके बाद आपको 'Save' वाले बटन पर क्लिक करके सेव कर लेना है।
ये सेटिंग करने के बाद अगर आपका वॉट्सएप कोई हैक भी कर लेता है तो वो आपका वॉट्सएप खोल नहीं पाएगा। क्योंकि उसके लिए उसको पिन बताना पड़ेगा जोकि सिर्फ आपको पता है किसी और को नहीं।
WhatsApp स्कैम से बचने के लिए - 2nd Important Settings
1. आपके व्हाट्सएप में इस सेटिंग को ऑन करने के लिए सबसे पहले आपको अपने व्हाट्सएप को खोलना है, उसके बाद दाएं कोने में तीन डॉट पर क्लिक करना है। उसके बाद आपको सेटिंग्स वाले विकल्प पर क्लिक करना है।
2. उसके बाद आपको बहुत सारे विकल्प देखने को मिलेंगे जिसमें आपको डेटा और स्टोरेज वाले विकल्प पर क्लिक करना है।
3. उसके बाद आपको एक विकल्प देखने को मिलेगा 'When using mobile data, उस विकल्प पर क्लिक करना है। और जिसमें भी टिक लगा हो, उसे अनटिक कर देना और ओके वाले बटन पर क्लिक करना है।
उसके बाद आपको 'When connected on Wi Fi' वाले बटन पर क्लिक करना है, इसमें भी सारे विकल्प को अनटिक कर देना है। इससे क्या होगा, आपको कोई भी फोटो, वीडियो या कुछ भी भेजेगा, जब तक आप उसे डाउनलोड नहीं करेंगे, वो डाउनलोड नहीं होगा।
Latest News and Update के लिए - Important Link
नीचे सोशल मीडिया लिंक दिया है। अगर आपको लेटेस्ट अपडेट सबसे पहले जानना है तो आप इसे जॉइन कर लें।
Social Media | Link |
---|---|
Official Website | Click Here |
YouTube | Click Here |
Click Here | |
Click Here | |
Click Here | |
Telegram | Click Here |